365NEWSX
365NEWSX
Subscribe

Welcome

जादू दिखाते वक्त जादूगर गंगा में डूबा, जंजीर से हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा था

जादू दिखाते वक्त जादूगर गंगा में डूबा, जंजीर से हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा था


		 जादू दिखाते वक्त जादूगर गंगा में डूबा, जंजीर से हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा था
Jun 17, 2019 1 sec

कोलकाता.यहां जादू दिखाने के लिएहावड़ा ब्रिज के पास गंगा में डुबकी लगाने के बाद एक जादूगर बाहर नहीं आया। रविवार को वह लोहे की जंजीरसे हाथ-पैर बांधकर नदी में उतरा था। काफी देर तक जादूगर का पता नहीं चलने परदर्शकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, जादूगर कीपहचान चंचल लाहिरी (41 साल) के तौर पर हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग गंगा में उसकी तलाश कर रहा है।

कलेक्टर सैयद वकार रजा ने बताया कि जादूगर चंचल ने क्रेन की मदद से नदी में डुबकी लगाई थी। वह दर्शकों को दिखाना चाह रहा था कि नदी के अंदर जादू से अपने हाथ-पैर खोल लेगा और बाहर आ जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।

चंचल दो बार ऐसा जादू दिखा चुका था
जादूगर चंचल पश्चिम बंगाल के सोनारपुर शहर का रहने वाला था। पहलेभी वह दो बार ऐसा जादू दिखा चुका था। 2013 में जादू दिखाते वक्तमौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो चंचल ने गंगा में जादू दिखाने के लिए पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी। इसके बावजूद वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जादूगर चंचल लाहिरी। -फाइल

Summarized by 365NEWSX ROBOTS

RECENT NEWS

SUBSCRIBE

Get monthly updates and free resources.

CONNECT WITH US

© Copyright 2024 365NEWSX - All RIGHTS RESERVED